"बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुटता जरूरी", चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी

  • 2:14
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि वो मंजिल जहां सभी रास्ते साथ जुड़ जाते हैं, वो लक्ष्य है देश का विकास, देश का गौरव. स्वामी चिन्मयानंद जी के समय में देश के सामने जो चुनौतियां थीं, उन्होंने उस हिसाब से अपने संकल्पों को गढ़ा था. बीते दशकों में समय बदला है, देश के सामने नई चुनौतियां पैदा हुई हैं, समाज में नई विकृतियां आई हैं, आज उनके समाधान का दायित्व हम सब पर है. उन्होंने आह्वान किया आज हमें बांटने वाली ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना है, आत्मनिर्भरता के लिए देशवासियों को जागरूक करना है, 2047 में विकसित भारत के संकल्प से जन-जन को जोड़ना है, इन उद्देश्यों के लिए और सक्रिय होना है. 

संबंधित वीडियो