देश के 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए आज मतदान जारी है. कुल 28 सीटों पर वोटिंग हो रही है, करीब 500 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चुनाव को कई जगह विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है. यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी की सीधी टक्कर है. बिहार में जेडीयू के भीतर बगावत ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. इस बीच बीजेपी ने अखिलेश यादव के आजम खान से मिलने पर हमला बोला, "समाजवादी पार्टी केवल तुष्टिकरण की पॉलिटिक्स करती है. आजम खान, बाबा साहेब अंबेडकर को भू-माफिया और भारत माता को डायन कह चुके हैं. ये अखिलेश का देश विरोधी, समाज विरोधी, गुंडे माफियाओं से पर्दे के पीछे हाथ मिलाना है. समाजवादी पार्टी सभी बैड एलिमेंट्स को पुष्पित पल्लवित कर कानून व्यवस्था को डिस्टर्ब करती है.