टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा हुआ है. कोटा से गिरफ्तार आरोपी ऋतिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का स्लीपर ऑपरेटिव है. आरोप है कि ऋतिक रैपिडो राइडर बनकर पॉश इलाकों की रेकी करता था और वीडियो गैंग तक पहुंचाता था. जुहू, गोरेगांव से लेकर अंधेरी तक उसकी गतिविधियां सामने आई हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, मुंबई में रैपिडो राइडर बनकर घूमने वाला ऋतिक लॉरेंस गैंग के लिए काम कर रहा था, वो बॉलीवुड सितारों के घरों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था की रेकी करता था, पॉश इलाकों के वीडियो अपने गैंग तक भेजता था.