दिल्ली में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस शो को अब दिल्ली पुलिस की अनुमति मिल गई है. इसके साथ ही शो रद्द होने की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है.