Heat Wave Alert in India: पारा 50 डिग्री पार, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में हालात बेकाबू, आ गया रेड ALERT

IMD Heat Wave Alert: उत्तर और मध्य भारत में इस समय आसमान से सीधे आग बरस रही है और जून का महीना आने से पहले ही देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के ऐतिहासिक आंकड़े को पार करने के बेहद करीब पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी और जानलेवा लू को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और विदर्भ के इलाकों के लिए 'सीवियर हीटवेव' का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी कर दिया है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जहां पारा लगातार 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है और मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 

संबंधित वीडियो