हरियाणा के करनाल में प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज के बाद जमकर हंगामा हुआ है. इसमें कई किसान घायल हुए. पुलिस की कार्रवाई के विरोध में किसानों ने दिल्ली-अमृतसर हाइवे समेत कई सड़कों को जामकर विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि, अब किसान हाइवे से हट गए हैं. ट्रैफिक शुरू हो गया है.