मध्यप्रदेश से दो फर्जी IAS कांड भोपाल और इंदौर से सामने आए हैं. भोपाल में तृप्ति सिंह राजपूत नाम की महिला फर्जी IAS बनकर लोगों को जाल में फंसा रही थी. खुद को पर्यटन विभाग की एडिशनल डायरेक्टर और IAS बताती, भारत सरकार लिखी लग्जरी इनोवा कार, फर्जी विधानसभा रील्स और नकली CBI पहचान पत्र के दम पर सरकारी दफ्तरों में असली अफसर बनकर दौरा करती. पूरे रौब से दफ्तर में घुसती, फाइलें खंगालती, अधिकारियों को निर्देश देती, पीछे असली पुलिस सुरक्षा में चलती. दूसरा मामला इंदौर का है, जहां एक शख्स खुद को IAS अफसर बताकर 5-स्टार होटल में बिना बिल पेमेंट किए निकल गया. रसूखदार दिखने का झूठा जाल बुनकर दोनों ने सिस्टम को धोखा दिया. लेकिन अब ये दोनों सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.