मिलिनियम सिटी में 'जल इमरजेंसी', गुरुग्राम प्रशासन के दावों की खुली पोल!

  • 20:09
  • प्रकाशित: अगस्त 25, 2026

सावन के आखिरी सोमवार को दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश हुई. आज भी कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और अगले 24 घंटे में और तेज बारिश की चेतावनी दी है. सबसे बुरे हालात गुरुग्राम में हैं, जहां 1-2 घंटे की बारिश में ही सड़कों पर 2-3 फीट पानी भर गया और सड़कें झील बन गईं. इफको चौक, राजीव चौक, सुभाष चौक, साइबर सिटी, पटेल नगर समेत हर जगह जलमग्न है. बसें आधी डूबीं, 6-7 स्कूल बसें घंटों पानी में फंसी रहीं, जिसमें मासूम बच्चे खिड़कियों से झांकते हुए डरे-सहमे रहे. देखिए, भारी बारिश से दिल्‍ली एनसीआर में कैसे बिगड़े हालात. 

संबंधित वीडियो