हैदराबाद के माधापुर इलाक़े में एक मेनहोल की सफ़ाई के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. दरअसल तीन मजदूर इस मेनहोल की सफ़ाई के लिए एक के बाद एक उतरे लेकिन इनमें से कोई वापस नहीं लौटा. उसी वक़्त पास से गुजर रहा एक कैब ड्राइवर भी इनकी मदद के लिए मेनहोल में नीचे उतरा. इस ड्राइवर की भी हादसे में मौत हो गई.