विदेश से सोना छुपाकर लाने की कोशिश हैदराबाद कस्टम विभाग ने नाकाम कर दी. मामला राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट RGI का है. यहां दो यात्री सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं. ये लोग 3.36 करोड़ रुपये का गोल्ड पेस्ट जींस में छिपाकर ला रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने 'एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम' (APIS) से मिली सटीक जानकारी और 'डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस' (DRI) से मिली सूचनाओं के आधार पर कुआलालंपुर से हैदराबाद दोनों भारतीय यात्रियों को तलाशी के लिए रोक लिया.