देश के 28 एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है. कांग्रेस इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस चारों खाने चित हो गई. इनके पास जनता का समर्थन नहीं रहा है. कांग्रेस को बैलेट पेपर में भी जीरो सीटें ही हासिल हुई हैं. इन चुनावों में कांग्रेस अपने वजूद का एहसास कराने में नाकाम रही है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेद्वी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सैर-सपाटा से जनादेश नहीं मिलता, काम चोरी की आदत छोड़िए वोट चोरी का नारा छूट जाएगा.