पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली में आयोजित एक रैली में कहा कि अभी हम सिर्फ CAA ला रहे हैं NRC पर हमनें बात तक नहीं की है. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुछ दिन पहले ही संसद में एक बयान जारी कर कहा था कि पहले देश में CAA आएगा और उसके बाद NRC लाएंगे. बता दें कि अमित शाह ने इसी साल अप्रेल में कहा था कि हम पहले CAB लाएंगे और इसके बाद NRC लाने की तैयारी है. साथ ही उन्होंने कहा था कि एनआरसी सिर्फ असम में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लाया जाएगा.