BREAKING NEWS: US से भारत लाया गया ठग Angad Singh Chandok, शेल कंपनियों से लाखों डॉलर की धोखाधड़ी

Angad Singh Chandok Extradition: केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी कि CBI ने एक बड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में कुख्यात अपराधी अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने में सफलता हासिल की है। भारतीय नागरिक अंगद सिंह चंडोक पर आरोप है कि उसने शेल कंपनियों का जाल बनाकर ऑनलाइन टेक सपोर्ट घोटाले के जरिए अमेरिकी नागरिकों से लाखों डॉलर की चोरी की। बताया जाता है कि उसने धोखाधड़ी से कमाए गए इन पैसों को शेल कंपनियों के माध्यम से भारत और अन्य देशों में ट्रांसफर किया था। CBI ने चंडोक को भारत लाने में काफी मेहनत की है।

संबंधित वीडियो