अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के मामले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय का बयान दर्ज कर लिया है. SIT की रिपोर्ट आने के बाद चंपत राय ने पहले ही ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया था, जिस पर 11 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में फैसला लिया जाएगा. लेकिन अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. अयोध्या पुलिस ने चंपत राय को नोटिस जारी कर उनका बयान दर्ज किया है, और जल्द ही ट्रस्ट के दो अन्य सदस्यों - अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी पूछताछ की जाएगी.