श्योपुर में रेत माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए बरसाए पत्थर

  • 5:07
  • प्रकाशित: नवम्बर 20, 2026
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त करने गई वन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया. सबलगढ़ रेंज के रेंजर सोमेश शर्मा के मुताबिक, गश्त के दौरान ट्रैक्टर को पकड़कर जब्त किया गया था. ट्रैक्टर के साथ चल रहे बाइक सवारों ने टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें दो वनरक्षक घायल हो गए. वन विभाग ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

संबंधित वीडियो