अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में रामदेव बाबा ने एक बार फिर कहा कि चंदा चुराने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए. NDTV से खास बातचीत में योग गुरु राम देव ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मैंने इस मुद्दे को पूरी गंभीरता के साथ उठाया था. मैंने कई टीवी चैनलों और समाचार एजेंसियों को भी इंटरव्यू दिए और साफ कहा कि जो भी चढ़ावे का धन चुराने में शामिल है, उसे जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए और उसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए."