लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10 लाख डॉलर यानी करीब 8.5 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है. उसने बराड़ की जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया है. FBI के मुताबिक, गोल्डी बराड़ उत्तरी अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ऑपरेशन संभालता है. इस गैंग पर अमेरिका और कनाडा में हत्या, गोलीबारी, फिरौती, अपहरण और ड्रग्स की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं.