पंजाब के तरनतारन में ASI इकबाल सिंह हत्याकांड के वांटेड आरोपियों और पुलिस के बीच मोहाली के जीरकपुर में मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक होटल में छिपे हुए थे। पुलिस टीम के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गैंगस्टर घायल हो गए।