कहीं फटा बादल, कहीं खिसका पहाड़, कैमरे में कैद तबाही का लाइव मंजर

  • 59:08
  • प्रकाशित: जुलाई 07, 2026

आज के 'भारत की बात बताता हूं' एपिसोड में आशुतोष चतुर्वेदी के साथ देखिए देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरें. एक तरफ जहां केरल के वायनाड और महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई है, वहीं जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से हाहाकार मचा है. कुदरत के इस कहर की खौफनाक तस्वीरें और ग्राउंड रिपोर्ट देखिए सिर्फ NDTV India पर. इसके अलावा जानिए पीएम मोदी के ऐतिहासिक इंडोनेशिया दौरे की हर बड़ी बात. इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल डील, 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर का दौरा, ईवीएम समझौता और पीएम मोदी को मिले इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' (आदिपूर्णा सम्मान) की पूरी इनसाइड स्टोरी.

साथ ही, अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की चिट्ठी और इस पर हो रही सियासत की पूरी सच्चाई. वीडियो के आखिर में देखिए पुणे और तेलंगाना से दिल दहला देने वाली क्राइम की खबरें और सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के बीच हुए जोरदार धमाके की पूरी अपडेट.
 

संबंधित वीडियो