अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर संसद भवन में मकर द्वार के पास विपक्षी सांसदों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है. एक दिन पहले डिंपल यादव और आज पूर्णिया निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने संसद भवन परिसर में विरोध जताया.आज पप्पू यादव भी विपक्ष के इस विरोध में शामिल हुए. लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान पप्पू यादव के वेष ने खींचा. दरअसल वह भगवा रंग के कपड़े पहने साधु के वेष में संसद परिसर में बैठे हुए थे. उनके पास एक दान पेटी भी थी. वह चंदा के पैसे मांग रहे थे. राहुल गांधी और सपा सांसदों ने जब उनको पैसे दिए तो पप्पू यादव उन पैसों को दान पेटी के बजाय अपनी जेब में रखने लगे. ये देखकर वहां मौजूद प्रिंयंका गांधी अपना मुंह दबाए हंस रही थीं.