चंपत राय को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. NDTV से बातचीत में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के शिष्य और उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि चंपत राय की ट्रस्ट में वापसी हो सकती है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चंपत राय कोई 'चोर-चंडाल' नहीं हैं. उनका इस्तीफा फिलहाल स्वीकार तो कर लिया गया है, लेकिन जांच की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद उन्हें वापस पद पर लिया जा सकता है.