गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश अब तेज हो गई है. कनाडा सरकार ने गोल्डी बराड़ पर 2,50,000 कनाडाई डॉलर का इनाम घोषित कर दिया है. उसे कनाडा के 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया गया है. इस लिस्ट में गोल्डी बराड़ को नंबर-1 पर रखा गया है.गोल्डी बराड़ पर सितंबर 2023 में कनाडा में 39 साल के दुल सिंह गिल की हत्या का आरोप है. कनाडा की एजेंसियां कह रही हैं.
इससे पहले अमेरिका भी गोल्डी बराड़ पर $10,00,000 यानि एक मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर चुका है. उसे FBI की मोस्ट वांटेड सूची में भी शामिल किया गया है. अब अमेरिका के बाद कनाडा ने भी गोल्डी बराड़ पर इनाम घोषित कर दिया है और कनाडा और अमेरिकी एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं.
गोल्डी बराड़ पर अब तक तीन देशों में इनाम घोषित है. अमेरिका में $1 मिलियन डॉलर का इनाम है, कनाडा में 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम रखा गया है और भारत में NIA ने ₹10,00,000 का इनाम घोषित किया है. कुल मिलाकर भारतीय रुपए में देखें तो गोल्डी बराड़ पर करीब ₹11 करोड़ से ज्यादा का इनाम अलग-अलग देशों की एजेंसियां घोषित कर चुकी हैं.