असम में बाढ़ से हालत बहुत ज़्यादा बिगड़ रहे हैं। यहां 19 ज़िलों में 6 लाख लोगों पर बाढ़ का असर हुआ है और 3 लोगों की मौत की खबर है। राज्य सरकार की एजेंसियों के साथ ही फौज की 6 टुकड़ियां भी राहत और बचाव के काम में लगी हुई हैं। 1000 से ज़्यादा गांव पानी में डूबे हुए हैं।