छात्रों से अमित शाह की अपील, कहा - यह बिल नागरिकता खत्म नहीं करता

  • 1:04
  • प्रकाशित: दिसम्बर 17, 2019
नागरिकता कानून (Citizenship Act) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने युवाओं से अपील की है. अमित शाह ने कहा कि मैं देश के विद्यार्थियों और युवाओं से अपील करता हूं कि आप नागरिकता संशोधन एक्ट का अध्ययन करिये. इसमें किसी की भी नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान ही नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress), आम आदमी पार्टी (AAP) और TMC आपको गुमराह कर रही हैं और देश के अंदर हिंसा का वातावरण पैदा कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह एक्ट गरीब दुखियारों लोगों को नागरिकता देने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस, टीएमसी और 'आप' को कहना चाहता हूं कि कृपया इस रास्ते से वापस आ जाइये, ये रास्ता किसी का भी भला नहीं करता.

संबंधित वीडियो