मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

  • 5:05
  • प्रकाशित: मार्च 09, 2020
मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच राज्य के 28 में से 20 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार की योजना के तहत मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए हैं. नाराज विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि आठ मंत्री बेंगलुरू में हैं. मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों ने अपने सामूहिक त्यागपत्र मुख्यमंत्री को सौंपें.

संबंधित वीडियो