नरेंद्र मोदी सरकार के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सरकारी अफ़सरों को वक्त पर आने और ड्यूटी में निष्पक्षता, न्याय और गुणवत्ता को महत्व देनें की हिदायतें दी। इस दौरान उनका पूरा जोर सरकारी कार्यालयों में जारी लाल फीताशाही को खत्म करने पर रहा।