उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज (पूर्णिया) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहाँ एक बहुमंजिला कमर्शियल इमारत में अचानक भीषण आग लग गई. इस इमारत के ऊपरी मंजिलों पर एक कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी चल रही थी, जहाँ दर्जनों छात्र पढ़ाई कर रहे थे. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत काले धुएं और भीषण लपटों से घिर गई. अपनी जान बचाने के लिए खौफजदा छात्रों ने तीसरी मंजिल की खिड़कियों और शीशों को तोड़कर नीचे छलांग लगा दी.