लखनऊ के अलीगंज की इस तीन मंजिला इमारत में लगी आग महज एक हादसा नहीं, बल्कि एक ऐसा 'सिस्टेमैटिक मर्डर' है जिसकी स्क्रिप्ट सालों पहले लिखी जा चुकी थी. नियमों को ताक पर रखकर, आवासीय नक्शे वाली इस बिल्डिंग में एक कोचिंग सेंटर, गेमिंग जोन, पेट शॉप और क्लिनिक चलाया जा रहा था. इस वीडियो में NDTV आपको दिखा रहा है उस खौफनाक भ्रष्टाचार की फाइल, जिसमें साफ दर्ज है कि साल 2016 में ही इस अवैध इमारत को गिराने (ध्वस्तीकरण) का आदेश जारी हो चुका था. लेकिन महज 2 महीने के भीतर ही उस आदेश को रद्द कर दिया गया! आखिर किसके दबाव और किस लालच में वह आदेश वापस लिया गया?