- देहरादून के विकासनगर में 13 जून को बजरंग दल के कार्यकर्ता विनोद कश्यप की हत्या.
- गुस्साई भीड़ ने 14 जून रविवार को बैरागीवाला गांव में आरोपियों के घर में आग लगाई.
- तनाव के बीच गांव में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात.
देहरादून: विकास नगर के बैरागीवाला में युवक की हत्या के बाद तनाव के हालात बन गए. गांव में फिलहाल सन्नाटा पसरा है, लेकिन पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है. 14 जून रविवार को विनोद कश्यप की हत्या से गुस्साई लोगों की भीड़ ने आरोपियों के घर आग लगाई, उसने निशान अभी बाकी है. घर जल चुके हैं, उनके रखा सामान भी खाक हो चुका है. कमरे में टू व्हीलर जली हालत में पड़ी है, बेड, अलमारी, फ्रिज और कपड़े सब जलकर लगभग राख हो चुका है. रंग-बिरंगी दीवारे पूरी तरह काली हो चुकी हैं. बीते दिन रविवार को जहां सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की भीड़ थी, सोमवार 15 जून को वहां सिर्फ खामोशी है और पुलिस नजर आ रही है.
सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला, जिससे भड़की भीड़?
दरअसल, देहरादून के विकासनगर इलाके में स्थित बैरागी वाला गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ता विनोद कश्यप की 13 जून को हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड में शामिल में शामिल सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से थे. पुलिस ने रज्जाक, इम्तियाज, यूनुस, शाहबाज, शराफत अली, शमून, मासूम, आदिल, जावेद, मासूम, आदिल और इंतजार समेत 12 आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया था. इस हत्याकांड के बाद से गांव मे तनाव था, जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस फोर्स, आइटीबीपी, आईआरबी और पीएसी को तैनात किया गया था. प्रशासन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई कर उनके अवैध निर्माण को भी धराशाई कर दिया. लेकिन, इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें- विनोद कश्यप हत्याकांड देहरादून: लोगों ने यमुनोत्री हाईवे जाम कर पढ़ी हनुमान चालीसा, ITBP तैनात

आग में जल गया सामान.
लोगों की भीड़ भड़की, आरोपियों के घर में लगाई आग
विनोद कश्यप हत्याकांड से लोग गुस्से में थे. वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. उधर, पुलिस लगातार मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी. इसी बीच रविवार 14 जून को भीड़ का गुस्सा बेकाबू हो गई और उसने आरोपियों के घरों में आग लगा दी. प्रशासन की टीम ने जैसे-तैसे भीड़ को काबू किया और लाठीचार्ज कर खदेड़ा, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चकी थी. आरोपियों के घर जलकर राख हो गए. हालात को देखते हुए गांव में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई.
ये भी पढ़ें- देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आगजनी और पत्थरबाजी, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

बैरागी वाला में कितनी है हिंदू आबादी?
देहरादून को जिस बैरागी वाला गांव में तनाव के हालात हैं, वहां करीब ढाई हजार हिंदू और मुस्लिम आबादी रहती है. घटना के दो दिन बाद भी यहां तनाव के हालात हैं, पुलिस लगातार लोगों से शांत रहने की अपील कर रही है. प्रशासन का प्रयास है कि इलाके में फैला तनाव जल्द से जल्द खत्म हो और हालात सामान्य हों.

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?
पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. विकासनगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा. प्रशासन पीड़ित परिवार समेत अन्य लोगों से लगातार बातचीत कर रहा है.
अब देखिए आगजनी की तस्वीरें...

आग में आधा जला बेड और सोफा.

घर में रखी आरोपियों की बाइकें आग में जली.

किचन में रखा सामान भी जला.




NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं