Jobs | Written by: रितु शर्मा |रविवार फ़रवरी 6, 2022 10:57 AM IST RSMSSB Recruitment 2022: इस सरकारी नौकरी के तहत बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 पदों और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों भर्ती की जानी है. इस प्रकार से कुल 10157 कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की रिक्तियां भरी जानी है. बोर्ड द्वारा 1 फरवरी 2022 को जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2022 से 9 मार्च 2022 तक चलेगी.