विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2020

युविका चौधरी ने दिखाई ताकत, पति प्रिंस नरुला को उठा लिया गोद में और फिर...देखें Video

युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस (Prince Narula) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें युविका अपने पति प्रिंस नरूला को गोदी में उठाए नजर आ रही हैं.

युविका चौधरी ने दिखाई ताकत, पति प्रिंस नरुला को उठा लिया गोद में और फिर...देखें Video
प्रिंस नरुला (Prince Narula) को युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने गोद में उठाया
  • युविका चौधरी ने दिखाई ताकत
  • एक्ट्रेस ने पति प्रिंस नरुला को गोद में उठाया
  • युविका और प्रिंस का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला (Prince Narula) और उनकी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) की जोड़ी टेलीविजन के दुनिया की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक है. दोनों एक साथ 'नच बलिए 9' में भी नजर आए थे और दोनों ने शो का खिताब भी जीता था. इससे इतर हाल ही में युविका और प्रिंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें युविका चौधरी अपने पति प्रिंस नरूला को गोदी में उठाए नजर आ रही हैं. इस वीडियो में युविका चौधरी और प्रिंस नरुला का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है, साथ ही फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

वीडियो में जहां युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) पति प्रिंस को गोद में उठाए नजर आ रही हैं तो वहीं प्रिंस नरूला (Prince Narula) वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में फैंस खासकर युविका चौधरी की हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं. प्रिंस और युविका के इस वीडियो को बॉलीवुड एक्स्ट्रीम ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 9 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसमें युविका चौधरी ब्लैक टॉप और ब्राउन स्कर्ट में नजर आ रही हैं तो वहीं प्रिंस ब्लैक हुडी और प्रिंटेड ट्राउजर में दिखाई दे रहे हैं. 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अपने वीडियो से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. दोनों अकसर टिकटॉक के जरिए भी फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. युविका और प्रिंस की मुलाकात साल 2015 में रिएलिटी शो 'बिग बॉस 9' पर हुई थी और साल 2018 में इन दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली. 'बिग बॉस 9' में प्रिंस और युविका के लव-लाइफ काफी चर्चित रही थी. प्रिंस ने युविका को इम्प्रेस करने के लिए दिल के आकार का पराठा बनाया था. बिग बॉस जीतने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए. युविका और प्रिंस एक म्यूजिक वीडियो 'हैलो हैलो' में साथ नजर आ चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Narula, Yuvika Chaudhary, Prince Narula Video, Yuvika Chaudhary Video, Yuvika Chaudhary Lift Prince Narula
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com