विज्ञापन

‘2 पेग कम मारो’ कमेंट पर भड़कीं दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला के बयान पर छिड़ी जुबानी जंग

प्रिंस नरूला के ‘2 पेग कम मारो’ बयान पर दिव्या अग्रवाल ने दिया करारा जवाब, सोशल मीडिया पर बढ़ी बहस.

‘2 पेग कम मारो’ कमेंट पर भड़कीं दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला के बयान पर छिड़ी जुबानी जंग
प्रिंस नरुला और दिव्या अग्रवाल में जुबानी जंग
Social Media
नई दिल्ली:

एंटरटेनमेंट की दुनिया में अक्सर दोस्ती और दुश्मनी साथ-साथ चलती है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा गरम हो गया है. दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच चल रही तकरार अब खुलकर सामने आ चुकी है. दोनों की मुलाकात रियलिटी शो ‘द 50' में हुई थी, जहां शुरुआत में अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, लेकिन अब वही रिश्ता विवाद में बदल चुका है. एक बयान ने इस टकराव को अचानक तेज कर दिया और मामला खुलकर सामने आ गया है. दरअसल हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में प्रिंस के एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया, जिसके बाद दिव्या ने भी बिना देर किए करारा जवाब दिया. दोनों के बीच की ये जुबानी जंग अब सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच चर्चा का बड़ा मुद्दा बन चुकी है.

शो से शुरू हुई खटास

दिव्या और प्रिंस रियलिटी शो ‘द 50' में साथ नजर आए थे. शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखी थी और फैंस को भी ये जोड़ी पसंद आ रही थी. लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा, टास्क और मुकाबलों के दौरान मतभेद बढ़ते गए. यही खटास शो खत्म होने के बाद भी खत्म नहीं हुई और अब ये विवाद खुलकर सामने आ गया है.

‘2 पेग कम मारो' बयान से भड़कीं दिव्या

असल विवाद तब शुरू हुआ जब प्रिंस नरूला ने एक इंटरव्यू में दिव्या को लेकर कहा कि उन्हें '2 पेग कम मारना चाहिए.' इस कमेंट ने दिव्या को काफी नाराज कर दिया. उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'अपना फेम कहीं और ले जाओ प्लीज.' इसके बाद उन्होंने और तीखे शब्दों में कहा, 'अच्छा इंसान बनो मेरे एक्स भाई. किसी के बाप से नहीं डरती मैं.' उनके इस बयान ने विवाद को और हवा दे दी.

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

दिव्या के जवाब के बाद मामला सिर्फ इंटरव्यू तक सीमित नहीं रहा. सोशल मीडिया पर भी दोनों के फैंस आमने-सामने आ गए हैं. कोई दिव्या का सपोर्ट कर रहा है तो कोई प्रिंस के पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है. इस पूरे विवाद ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी खूब हलचल मचा दी है.

पुराने आरोप भी आए सामने

ये पहला मौका नहीं है जब दोनों के बीच टकराव हुआ हो. इससे पहले दिव्या ने प्रिंस पर धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप लगाया था. हालांकि प्रिंस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया.

क्या थमेगा ये विवाद

फिलहाल दोनों के बीच बयानबाजी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. आने वाले समय में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये विवाद यहीं शांत होता है या और ज्यादा बढ़ता है.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divya Agarwal, Prince Narula, The 50, Divya Agarwal Controversy, Divya Agarwal News, Divya Agarwal Age, Divya Agarwal Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com