- ये रिश्ता क्या कहलाता है का लीप के बाद का प्रोमो वायरल
- लीप के बाद अक्षरा की बेटी अभिरा दिखेगी
- अभिरा को देख फैंस ने दिया रिएक्शन
YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल को लेकर बीते कुछ दिनों से चर्चा थी कि शो में 20 साल का लंबा लीप देखने को मिलने वाला है. इसके चलते दो किरदारों के नाम भी सामने आए थे, जो कि चौथी पीढ़ी की कहानी को नजर आएंगे. इनमें शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला बतौर लीड चुने जाने की भी खबरें सामने आई थीं. वहीं अब सीरियल का लीप के बाद का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिरा का किरदार दिखाया गया है. जबकि बैकग्राउंड में अक्षरा यानी प्रणाली राठौल की आवाज सुनाई दे रही है.
स्टार प्लस ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर नए प्रोमो की झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, आंखों में सपने लेकर आप से मिलने आ रही है अक्षरा की बेटी अभिरा. लेकिन उसके स्वाभाव को लेकर उसकी मां को है बड़ी चिंता. अब कैसा होगा अभिरा का सफर. जानने के लिए देखिए नए दौर की नई कहानी. ये रिश्ता क्या कहलाता है में 6 नवंबर से.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रोमो की बात करें तो प्रणाली राठौड़ की बैकग्राउंड में आवाज के साथ समृद्धि शुक्ला नजर आ रही हैं, जो शांत भी हैं और तेज तर्रार भी. इस प्रोमो को देखने के बाद अभिमन्यु के फैंस गुस्से में नजर आ रहे हैं और सीरियल के फ्लॉप होने की कामना करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ फैंस को लीप का ट्रैक पसंद नहीं आ रहा है तो वह बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं.
बता दें, छोटी सरदारनी फेम के शहजादा धामी और सावी की सवारी फेम समृद्धि शुक्ला को नए लीड के तौर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है में जुड़े हैं. वहीं कुछ अन्य किरदारों को भी लीप के बाद सीरियल में देखा जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं