विज्ञापन
This Article is From May 07, 2019

इस भारतीय ग्रुप ने किया ऐसा सनसनीखेज डांस, खुल गए जज के बाल और निकल गई चीख- देखें Video

अमेरिकी डांस रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस (World of Dance)' को मुंबई के हिप हॉप डांस क्रू 'द किंग्स (The Kings)' ने जीत लिया है. द किंग्स ने 'वर्ल्ड ऑफ डांस' के फिनाले में इस धांसू अंदाज में परफॉर्म किया कि जजों के मुंह से भी चीखें निकल गईं.

इस भारतीय ग्रुप ने किया ऐसा सनसनीखेज डांस, खुल गए जज के बाल और निकल गई चीख- देखें Video
Viral Video: मुंबई के डांस ग्रुप 'द किंग्स' ने जीता 'वर्ल्ड ऑफ डांस'
  • द किंग्स ने जीता डांस रियलिटी शो
  • वर्ल्ड ऑफ डांस में जमकर मचाया हंगामा
  • वायरल हो रहा है फिनाले का डांस वीडियो
नई दिल्ली:

अमेरिकी डांस रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस (World of Dance)' को मुंबई के हिप हॉप डांस क्रू 'द किंग्स (The Kings)' ने जीत लिया है. द किंग्स ने 'वर्ल्ड ऑफ डांस' के फिनाले में इस धांसू अंदाज में परफॉर्म किया कि जजों के मुंह से भी चीखें निकल गईं और वे इनके डांस को एकटक देखते रह गए. द किंग्स ने फिनाले में 'बाहुबली एक्ट' किया था जिसने मंच पर सनसनी फैला दी थी और शो की जज और विश्व प्रसिद्ध सिंगर-एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) तो एकटक डांस देखती रह गईं और उनके मुंह से चीखें तक निकल गई. यही नहीं, जब वे डांस को लेकर रिएक्शन दे रही थीं, उस समय उनके बाल तक खुल गए. इस तरह विश्व प्रसिद्ध डांस मंच पर 'वर्ल्ड ऑफ डांस (World of Dance)' में द किंग्स (The Kings) ने धूम मचाकर रख दी.

फराह ने राहुल गांधी को दी पीएम मोदी के सुझाव पर चुनाव लड़ने की सलाह, बोलीं- गांधी बनाम गोडसे...

अमेरिकी डांस रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस (World of Dance)' जीतने वाले ग्रुप द किंग्स के कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद ने आईएएनएस से टेलीफोन पर बातचीत में कहा कि इस डांस कंपीटिशन को जीतने के बाद अब ये 15 सदस्यीय ग्रुप डांस मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेगा. सुरेश मुकुंद ने बातचीत में कहा, 'हमने दो साल पहले भारत में बाहुबली एक्ट किया था जो खूब वायरल हुआ था. मैं इस एक्टर सिनेमैटिक फील के बारे में जानता था और मुझे यकीन था कि स्लो मोशन अपना रंग जमाएगा. इसलिए मैंने इसको फिनाले राउंड के लिए रखा. संयोग से उन्होंने हमसे फिनाले राउंड में सिनेमैटिक थीम वाला डांस करने के लिए कहा. मैं जानता था कि वे इसे समझेंगे नहीं क्योंकि ये हॉलीवुड फिल्म नहीं है. तो मैंने इसे स्पार्टन स्टाइल में करने का फैसला लिया.'

Met Gala 2019: प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड अंदाज ने जीता दिल, दीपिका पादुकोण का धांसू लुक- Pics वायरल

Avengers: Endgame Box Office Collection Day 11- ताबड़तोड़ कमाई कर रही 'एवेंजर्स एंडगेम', अब तक हुआ इतना कलेक्शन

अमेरिकी डांस रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस (World of Dance)' के जज ने-यो ने इसे अब तक देखी गई 'सबसे महान एक्शन फिल्म' बताया जबकि डेरेक हफ भी हैरान रह गए. जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) तो इस डांस से हतप्रभ ही रह गईं. इस शो को जीतने पर 10 लाख डॉलर का इनाम मिला है. इस तरह भारतीय डांस ग्रुप ने अमेरिका में धूम मचाकर रख दी.

(इनपुटः IANS)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Of Dance, The Kings, World Of Dance Winner, The Kings Viral Video, The Kings Dance Video, Jennifer Lopez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com