- विकास गुप्ता ने फिर दिखाई चालाकी
- छीन लिए शहनाज गिल के भाई के सारे पैसे
- बिग बॉस 13 का वीडियो हुआ वायरल
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में फिर से नया मोड़ आ गया है. बीते एपिसोड में देखा गया कि घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन के रूप में उनके करीबी लोग आए हैं. बिग बॉस ने सभी लोगों के बीच एक टास्क का आयोजन किया, जिसमें हंगामा मच गया. बिग बॉस का एक वीडयो क्लिप भी खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेल के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के कनेक्शन के रूप में घर में आए विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के भाई शहबाज (Shehbaz) को अपने दाव से चित कर दिया.
शबाना आजमी पर टिप्पणी करना अध्यापिका को महंगा पड़ा, प्रशासन ने उठाया ये सख्त कदम
.@sidharth_shukla ke connection aur mastermind @lostboy54 ne laaya game mein tedha twist! Kya Sid back out kar lenge?
— COLORS (@ColorsTV) January 30, 2020
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot.@vivo_india @AmlaDaburIndia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/Shrv8JOS7N
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के वीडियो में देखा जा सकता है कि सारे कंटेस्टेंट के बीच पैसा लूटने की होड़ मची हुई है. और इसी दौरान विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने ऐसी चाल चली कि सभी हैरान हो गए और उनको भला-बुरा कहने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के भाई शहबाज (Shehbaz) सबसे ज्यादा पैसे लूटकर खुश हो रहे थे. तभी विकास गुप्ता आकर कहते हैं कि कितना पैसा है दिखा. शहबाज गिल यहां विकास गुप्ता की चाल को नहीं समझ पाते हैं कि और पैसे जमीन पर रख देते हैं.
Kya Shehbaz fix kar payenge #SidNaaz ke differences?@Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 pic.twitter.com/gbT11c3P6j
— COLORS (@ColorsTV) January 29, 2020
शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के भाई शहबाज (Shehbaz) ने जैसे ही पैसा जमीन पर रखा विकास गुप्ता (Vikas Gupta) पैसे लेकर भाग गए और बॉक्स में डाल दिया. उनकी इस हरकत पर शहबाज सहित घर के सारे कंटेस्टेंट्स नाराज हो गए. खासकर देवोलीना ने उन्हें जमकर सुनाया. सिद्धार्थ शुक्ला भी यह कहते देखे गए कि अगर विकास गुप्ता ने कुछ गलत किया है तो बिग बॉस उन्हें निकाल सकते है. बहरहाल, यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. कलर्स के ट्विटर हैंडल से वीडियो को शेयर किया गया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं