विज्ञापन

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी से परेशान हुईं उर्वशी ढोलकिया, जानें क्या है देर रात कंस्ट्रक्शन का पूरा मामला

Urvashi Dholakia Post: एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने लगातार दो पोस्ट के जरिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ देर रात कंस्ट्रक्शन को लेकर नाराजगी जाहिर की है.  

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी से परेशान हुईं उर्वशी ढोलकिया, जानें क्या है देर रात कंस्ट्रक्शन का पूरा मामला
असित कुमार मोदी के भाई पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया
नई दिल्ली:

कसौटी जिंदगी के में कौमोलिका के रोल से मशहूर हुईं एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई में देर रात कंस्ट्रक्शन के खिलाफ आवाज उठाती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने मुंबई के जुहू इलाके में चल रहे काम को रहने वाले लोगों के लिए मिडनाइट हॉरर बताया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ओपन लेटर शेयर किया, जिसके साथ एक वीडियो भी था. उसमें उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी की प्रॉपर्टी पर कथित तौर पर चल रहे कंस्ट्रक्शन से हो रही परेशानी की जानकारी दी. वहीं अन्य पोस्ट में उन्होंने असित मोदी के भाई का भी जिक्र किया है. 

असित मोदी के भाई पर उर्वशी ढोलकिया का वार

इससे पहले पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "जुहू में देर रात कंस्ट्रक्शन के काम का आतंक. सब्जेक्ट: देर रात चल रहे कंस्ट्रक्शन के संबंध में ओपन लेटर. मैं यह खुला खत हमारे इलाके में देर रात चल रही कंस्ट्रक्शन की गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताने के लिए लिख रही हूं, जिससे वहां रहने वाले वासियों को काफी परेशानी हो रही है. कई दिनों से कंस्ट्रक्शन का काम तय समय से काफी ज्यादा देर तक, अक्सर आधी रात तक चलता रहता है. मशीनों, ड्रिलिंग और सामान की आवाजाही से होने वाले लगातार शोर के कारण वहां रहने वालों के लिए आराम करना बेहद मुश्किल हो गया है, जिससे उनकी नींद, सेहत और कुल मिलाकर उनकी भलाई पर बुरा असर पड़ रहा है. जिस प्रॉपर्टी पर यह कंस्ट्रक्शन चल रहा है, वह अभी प्रोड्यूसर असित मोदी और उनके परिवार की है"

उर्वशी ढोलकिया का पोस्ट वायरल

आगे उर्वशी ढोलकिया ने लिखा, "स्थानीय नियमों और नागरिक मानदंडों के अनुसार, कंस्ट्रक्शन की गतिविधियों को तय समय-सीमा का पालन करना चाहिए, खासकर रिहायशी इलाकों में. दुर्भाग्य से, इन दिशानिर्देशों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. यह सिर्फ एक असुविधा नहीं है. यह जीवन की बुनियादी स्थितियों से जुड़ा मामला है. बच्चों वाले परिवार, बुजुर्ग और काम करने वाले लोग. सभी इस लापरवाही और नियमों के पालन न होने से प्रभावित हो रहे हैं. मैं संबंधित अधिकारियों और बिल्डरों से आग्रह करती हूं कि वे तुरंत कार्रवाई करें.   

ये भी पढे़ं- 700 से ज्यादा फिल्में कर सबसे महंगी बनी थी हीरोइन, क्रूर सास बन रातोंरात हुईं मशहूर, दूरदर्शन की रामायण से है गहरा नाता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Dholakia, Asit Modi, Taarak Mehta, Urvashi Dholakia Asit Kumar Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height