विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2023

बालों में गजरा, हाथों में चूड़ियां और सफेद साड़ी, उर्फी जावेद का वीडियो देख लोग बोले- आंखों में आंसू आ गए

अजीबोगरीब फैशन के लिए लोगों के बीच मशहूर उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बालों में गजरा और हाथों में चूड़ी पहने नजर आ रही हैं.

बालों में गजरा, हाथों में चूड़ियां और सफेद साड़ी, उर्फी जावेद का वीडियो देख लोग बोले- आंखों में आंसू आ गए
उर्फी जावेद का गंगूबाई लुक में वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फैशन के चलते सुर्खियों में बनीं रहती हैं. जहां फैंस उनके लुक को पसंद करते हैं तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी करते हुए नजर आते हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाल चूड़ी, सफेद साड़ी और बालों में गजरा लगाए नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ही नहीं ट्रोलर्स भी अपना रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लाल हरी चूड़ियां और बालों में गजरा लगाए उर्फी जावेद, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी लुक में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो भले ही पुराना है. लेकिन फैंस का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं. दूसरे ने लिखा, पहली बार जिंदगी में पूरे कपड़े पहने है उर्फी ने. आंखों में आंसू आ गए. तीसरे यूजर ने लिखा, वॉउ आप साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

उर्फी के बारे में बात करें तो उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट किया था, जिसमें वह एक रेस्टोरेंट में एंट्री ना मिलने की बात कहती हुई नजर आईं थी. दरअसल,  वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा था कि उनके कपड़ों के कारण एक्ट्रेस को रेस्टोरेंट में एंट्री करने से मना कर दिया है. वहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “डब्ल्यूटीएफ! क्या ये वाकई 21वीं सदी की मुंबई है?!?! मुझे आज एक रेस्तरां में एंट्री करने से मना कर दिया. हालांकि कहा जा रहा है यह सिर्फ एक एड है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है. 

गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी से सुर्खियों में आईं उर्फी जावेद ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी जैसे कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं.  

Arpita-Aayush की ईद पार्टी में पहुंचे Salman Khan-Sangeeta Bijlani, Aamir, Preity Zinta और अन्य सेलेब्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urfi Javed, Urfi Javed  video, Urfi Javed  indian Look, Urfi Javed  update, Urfi Javed  news, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi, Tv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com