विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2020

TV की 'नागिन' सेट पर बर्फ से खेलती आईं नजर, रेड आउटफिट में दिखा सुरभि चंदना का खूबसूरत अंदाज- देखें Video

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में सुरभि चंदना सेट पर बर्फ से खेलती हुई दिखाई दे रही हैं.

TV की 'नागिन' सेट पर बर्फ से खेलती आईं नजर, रेड आउटफिट में दिखा सुरभि चंदना का खूबसूरत अंदाज- देखें Video
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) बर्फ से खेलती आईं नजर
  • टीवी की नागिन सुरभि चंदना बर्फ से खेलती आईं नजर
  • वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज
  • सुरभि चंदना का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस फिल्हाल नागिन 5 में मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं. लेकिन शूटिंग से जुड़ी वीडियो और फोटो अकसर सुरभि चंदना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. हाल ही में सुरभि चंदना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में सुरभि चंदना सेट पर बर्फ से खेलती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सुरभि चंदना रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है.

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम रील पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इसके साथ ही सुरभि चंदना के वीडियो को लेकर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए टीवी की नागिन ने लिखा, "बर्फ में फंसी नागिन." सुरभि चंदना वीडियो में रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका स्टाइल काफी प्यारा लग रहा है. एक्ट्रेस वीडियो में बर्फ से खेलती हुई दिखाई दे रही हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुरभि चंदना ने अपने वीडियो से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो.

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) के वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले सुरभि चंदना कई बार अपने डांस वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं. सुरभि चंदना ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. एक्ट्रेस ने टीवी में अपने करियर की शुरुआत कुबूल है से की थी. इसके बाद वह इशकबाज में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं. इशकबाज में अपनी एक्टिंग से सुरभि चंदना ने लोगों का दिल जीत लिया था. अब एक्ट्रेस नागिन 5 के जरिए धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Chandna, Surbhi Chandna Video, Surbhi Chandna Playing With Snow, Surbhi Chandna Instagram, Surbhi Chandna In Red Outfit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com