विज्ञापन

टीवी की लॉफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह की शादी का सीक्रेट, 34 साल से घर के इस कोने में नहीं गई हैं एक्ट्रेस

टीवी की लाफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह ने 34 साल बाद अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ के राज से पर्दा उठाया है. अर्चना ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले परमीत के सामने एक शर्त रखी थी.

टीवी की लॉफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह की शादी का सीक्रेट, 34 साल से घर के इस कोने में नहीं गई हैं एक्ट्रेस
Archana puran singh and parmeet sethi
instagram

टीवी की लाफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी के साथ अपनी 34 साल की शादी का राज खोला है, जिसके बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं.उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि 34 सालों से उनके घर में एक कोना ऐसा है जहां वह घंटों बिताने तक नहीं गई हैं.

शादी से पहले परमीत सेठी ने रखी थी शर्त

दरअसल, एक फिल्म साइट पर अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि शादी के लिए हां कहने से पहले उन्होंने परमीत सेठी के सामने एक मजेदार शर्त रखी थी. उन्होंने परमीत से कहा था कि वह कभी किचन में कदम नहीं रखेंगी जिसे उन्होंने मजाक में कहा कि लेकिन परमीत आज भी उस वादे पर कायम हैं. उन्होंने यह भी बताया कि यही बात बाद में परमीत की फिल्म 'बदमाश कंपनी' में भी शामिल की गई थी.

परमीत सेठी से की थी दूसरी शादी

अर्चना पूरन सिंह और  परमीत सेठी की शादी 30 जून 1992 को हुई थी. अर्चना उम्र में परमीत से 7 साल बड़ी थीं, इसलिए उन्होंने यह शादी परिवार और मीडिया से छिपकर की थी और इसे चार साल तक राज रखा था. दोनों के दो बेटे, आर्यमान और आयुष्मान है. यह अर्चना की दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी गुरिंदर सिंह (सनी रियार) से हुई थी.

आदर्श बाल विद्यालय में आएंगी नजर

अर्चना पूरन सिंह अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की आगामी वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' (Adarsh Baal Vidyalaya) में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी。हिमांक गौर द्वारा निर्देशित इस सीरीज में उनके साथ के.के. मेनन, नवीन कस्तूरिया और देवेन भोजानी भी अहम किरदारों में हैं, जिसका प्रीमियर 24 जुलाई 2026 को होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 

'टीचर्स चाहते थे मैं IAS या IFS बनूं...', अर्चना पूरन सिंह ने बताया ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखने का खट्टा-मीठा सच

VIDEO: आयुष्मान गोद में उठा कर लाए गर्लफ्रेंड समीक्षा, अर्चना पूरन सिंह ने खुशी से किया 'छोटी बहू' का स्वागत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana Puran Singh, Parmeet Sethi, Television, Entertainement News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com