विज्ञापन

'टीचर्स चाहते थे मैं IAS या IFS बनूं...', अर्चना पूरन सिंह ने बताया ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखने का खट्टा-मीठा सच

आदर्श बाल विद्यालय के प्रीमियर पर, अर्चना पूरन सिंह ने अपने स्कूल के दिनों का एक दिलचस्प राज बताया. क्लास में हमेशा टॉपर रहने वाली अर्चना के टीचर उनसे IAS ऑफिसर बनने की उम्मीद करते थे. लेकिन एक्टिंग चुनकर वह सबकी निराशा कैसे बन गईं?

'टीचर्स चाहते थे मैं IAS या IFS बनूं...', अर्चना पूरन सिंह ने बताया ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखने का खट्टा-मीठा सच
Archana puran singh
ndtv

बॉलीवुड की आइकॉनिक मिस ब्रागांजा यानी  अर्चना पूरन सिंह की कॉमिक टाइमिंग और उनके ठहाकों का हर कोई दीवाना है. लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की यह लाफ्टर क्वीन बचपन बचपन में एक नंबर की किताबी कीड़ा और क्लास टॉपर हुआ करती थीं. उनका शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर लोगों को बेहद पसंद आता है. वह बचपन में अपनी क्लॉस में हमेशा टॉप करती थी. जिसकी वजह से उनके टीचर्स चाहते थे कि वह  IAS या IFS बनें. लेकिन दिल में छिपे एक्टिंग के कीड़े ने ऐसा काटा कि  सिविल सर्विसेज की जगह उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को चुन लिया और आज करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं.

टीचर्स की फेवरेट स्टूडेंट थी

 'प्राइम वीडियो की अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' के ग्रैंड प्रीमियर से ठीक पहले अर्चना पूरन सिंह ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया . उन्होंने हंसते हुए बताया कि लाइमलाइट की चमचमाती दुनिया में आने से पहले वह स्कूल में हर टीचर की आंखों का तारा थीं.

एक्टिंग को अपना करियर चुनने के फैसले को याद करते हुए अर्चना ने बताया कि  मैं हमेशा क्लास में फर्स्ट आती थी और अपने टीचर्स की फेवरेट स्टूडेंट थी. मेरे टीचर्स हमेशा कहते थे, 'तुम्हें IAS या IFS जॉइन करना चाहिए.' 

उस समय, अगर कोई पढ़ाई में अच्छा होता था, तो लोग मान लेते थे कि वह वही करियर बनाएगा. मेरे टीचर्स को भी मुझसे यही उम्मीदें थीं.” उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने उन्हें बताया कि मैं एक्टर बनना चाहती हूं और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हूं, तो वे बहुत निराश हुए. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि मैं इतने अच्छे भविष्य को छोड़कर एक्टिंग क्यों चुन रही हूं.”

उनकी पसंदीदा स्टूडेंट भी थी और उन्हें निराश करने वाली भी

मजेदार बात यह है कि मैं उनकी पसंदीदा स्टूडेंट भी थी और उन्हें निराश करने वाली भी. आज पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे यह काफी मजेदार लगता है. लेकिन जिंदगी अपना रास्ता खुद बनाती है. एक्टिंग ने मुझे एक ऐसा करियर दिया जिससे मुझे प्यार मिला, लोगों को हंसाने का मौका मिला, और ऐसे अनुभव मिले जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. अगर आज मेरे कोई टीचर मुझे देख रहे होते, तो मुझे उम्मीद है कि उन्हें गर्व होता कि उनकी पसंदीदा स्टूडेंट ने अपना रास्ता चुना और यह उसके लिए सही साबित हुआ.

आदर्श बाल विद्यालय

आदर्श बाल विद्यालय
Photo Credit: NDTV

उम्मीद, हौसले और टीचर्स के संघर्ष की कहानी है 

बात करें सीरीज की, तो आदर्श बाल विद्यालय एक बेहद हल्की-फुल्की और दिल को छू लेने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज है, जो उम्मीद, हौसले और टीचर्स के संघर्ष की कहानी बयां करती है. हिमांक गौर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक हेडमास्टर सीमित संसाधनों के बावजूद अपने स्कूल की तकदीर बदलने के लिए जी-जान लगा देता है.

पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस 7 एपिसोड की सीरीज में दमदार एक्टर के के मेनन लीड रोल में हैं. उनके साथ अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, देवेन भोजानी और अभिमन्यु सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे. यह सीरीज 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana Puran Singh, Prime Video, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com