Bob Marley गाने पर थिरकतीं बेनफशा सूनावाला और दिव्या अग्रवाल
नई दिल्ली:
'बिग बॉस सीजन 9' से पॉपुलर हुए सुयश राय (Suyyash Rai) न सिर्फ बेहरतीन एक्टर हैं, बल्कि उनकी सिंगिंग स्कील्स का भी जवाब नहीं. सुयश इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो बॉब मारले... (Bob Marley) के लिए चर्चाएं बटोर रहे हैं, जो यूट्यूब पर हिट हो चुका है. इस गाने को सुयश ने रैपर स्टार बॉय एलओसी के साथ गाया है. गाने में टीवी की दो पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और बेनफशा सूनावाला अपनी सिजलिंग अदाएं दिखा रही हैं. बॉब मारले... के प्रमोशन के लिए हाल ही में पूरी टीम दिल्ली पहुंचीं. इस दौरान अचानक दिल्ली की सड़कों पर दोनों एक्ट्रेस उतर गईं और गाने पर जमकर थिरकने लगीं.
Priya Prakash Warrier को मिला ऐसा चैलेंज, पूरा करने में चीख-चीखकर हुआ बुरा हाल...
मॉडल और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने एक दिन पहले रोड किनारे डांस करते हुए अपना वीडियो जारी किया, जिसे अब तक 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में दिव्या 'बिग बॉस सीजन 11' फेम एक्ट्रेस बेनफशा सूनावाला के साथ रोड किनारे जमकर थिरकती दिखाई दे रही हैं. वीडियो जारी करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं- "हम पागल हैं. हां, हम पागल हैं..."
देखें, Video...
सुयश राय द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दिव्या, बेनफशा और स्टार बॉय दिल्ली की सड़कों पर, गाने हिट होने का जश्न मना रहे हैं. वीडियो से साफ है कि स्टार्स को देख दिल्ली की सड़कों में ट्रैफिक जाम लग गया था.
देखें, वीडियो...
बता दें, 29 वर्षीय सुयश राय ने अपने करियर की शुरुआत 'रोडीस 5' के जरिए की थी. वह 'प्यार की एक कहानी (2010-11)', 'क्या हुआ तेरा वादा (2012-13)', 'पहरेदार पिया की (2017)' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं. 'बिग बॉस 9' में सुयश अपनी गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट के साथ शामिल हुए थे. शो के कुछ महीनों बाद सुयश और किश्वर ने शादी कर ली थी. एक्टिंग के अलावा सुयश बतौर सिंगर अपना करियर स्थापित कर चुके हैं. बॉब मारले.. उनका चौथा गाना है, इसे अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा यूट्यूब व्यूज मिल चुके हैं.
देखें, Video..
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

बर्थडे पार्टी में अचानक फिसला एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन का पैर, गिरने के बाद हुआ ये हाल...
सुयश राय द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दिव्या, बेनफशा और स्टार बॉय दिल्ली की सड़कों पर, गाने हिट होने का जश्न मना रहे हैं. वीडियो से साफ है कि स्टार्स को देख दिल्ली की सड़कों में ट्रैफिक जाम लग गया था.
देखें, वीडियो...
अर्शी खान ने 'बीड़ी जलईले' पर लगाए ऐसे ठुमके, बूढ़े से लेकर जवान तक नाचने को हुए मजबूर- देखें Video
बता दें, 29 वर्षीय सुयश राय ने अपने करियर की शुरुआत 'रोडीस 5' के जरिए की थी. वह 'प्यार की एक कहानी (2010-11)', 'क्या हुआ तेरा वादा (2012-13)', 'पहरेदार पिया की (2017)' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं. 'बिग बॉस 9' में सुयश अपनी गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट के साथ शामिल हुए थे. शो के कुछ महीनों बाद सुयश और किश्वर ने शादी कर ली थी. एक्टिंग के अलावा सुयश बतौर सिंगर अपना करियर स्थापित कर चुके हैं. बॉब मारले.. उनका चौथा गाना है, इसे अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा यूट्यूब व्यूज मिल चुके हैं.
देखें, Video..
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bob Marley, Divya Agarwal, Benafsha Soonawala, Viral Video, Delhi, Street Dance