विज्ञापन

'मैंने पतियों को चीट करते पकड़ा है', श्वेता तिवारी का 'द ट्रेटर्स 2 के ट्रेलर में छलका दर्द

 अमेजन प्राइम वीडियो ने करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज किया है. पहले सीजन की सफलता के बाद यह रियलिटी शो 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ वापसी कर रहा है.

'मैंने पतियों को चीट करते पकड़ा है', श्वेता तिवारी का 'द ट्रेटर्स 2 के ट्रेलर में छलका दर्द
श्वेता तिवारी का 'द ट्रेटर्स 2 के ट्रेलर में छलका दर्द
नई दिल्ली:

 अमेजन प्राइम वीडियो ने करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज किया है. पहले सीजन की सफलता के बाद यह रियलिटी शो 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ वापसी कर रहा है. इसमें  धोखा, जबरदस्त टकराव और साजिशें देखने को मिलेंगी. दूसरे सीजन में शामिल सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदस मौफकिर और तान्या पुरी शामिल हैं. वे विनर का टाइटल और भारी कैश प्राइज जीतने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे.

श्वेता तिवारी ने क्या कहा

ट्रेलर में जबरदस्त टकराव,साजिशें और ड्रामैटिक एलिमिनेशन की झलक मिलती है. इसकी शुरुआत करण जौहर के इस डायलॉग से होती है, "यह महल किसी सपने जैसा लगता है... और मैं इस सपने को बुरे सपने में बदलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं." जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है, श्वेता कहती हैं, "मैंने ही अपने पतियों को धोखा देते हुए पकड़ा था." करण तुरंत जवाब देते हैं, "झूठे को पकड़ने में तुम इतनी भी अच्छी नहीं हो सकतीं."  

यह भी पढ़ें-  'धुरंधर' के आगे 'पुष्पा-बाहुबली-दंगल' भी हुई फेल, बनी नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

क्या है मामला
हाल ही में  श्वेता के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने चौंकाने वाला दावा किया था. सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में राजा चौधरी ने श्वेता द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों से इनकार किया और एक्ट्रेस पर अपने को-स्टार सेजान खान के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया. राजा ने इस बारे में भी बात की कि उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बजाय 93 लाख रुपये का फ्लैट क्यों चुना. राजा का इंटरव्यू वायरल होने के बाद फैंस यह देखने का इंतजार कर रहे थे कि क्या श्वेता तिवारी या पलक तिवारी उनके दावों के खिलाफ कोई बयान देंगी. हालांकि उन्होंने राजा के किसी भी दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अब उन्होंने अपने एक्स हसबैंड के दावे के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है."

'ट्रेटर्स 2' में श्वेता के शामिल होने को लेकर ऑनलाइन काफी उत्साह है. 'ट्रेटर्स 2' से श्वेता रियलिटी टेलीविजन में वापसी भी कर रही हैं. एक्ट्रेस के अलावा, धोखे के इस खेल में रिदा थराना, मुनव्वर फारुकी, साहिल सलाथिया, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती, पारुल गुलाटी और इक्का जैसे कई अन्य लोग भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें-  80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं काजल राघवानी का छलका दर्द, इस वजह से नहीं मिल रहा है काम, बोलीं- रो रोकर

'द ट्रेटर्स 2' भारत में 13 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज होंगे. इसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने All3Media इंटरनेशनल के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Traitors 2 Trailer News, The Traitors 2 Amazon Prime, The Traitors 2 Contestant, The Traitors 2 Contestants Full List, Shweta Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com