31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे रिलीज हुई. जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है. इसके साथ ही बॉलीवुड फिल्म भाई तेरा स्टार है हुई. जिसके रिलीज होते ही सिनेमाघरों में काफी बुरा हाल हो गया है. रघुव जुयाल की पहली सोलो लीड फिल्म भाई तेरा स्टार है बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. फिल्म के खराब रिव्यू ने भी इसको नुकसान पहुंचाया है. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए. वीकेंड में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई. 6 दिनों में कुल नेट कलेक्शन 1.02 करोड़ रुपये पर सिमट गया है.
फिल्म का कलेक्शन
दिन-दर-दिन कलेक्शन:
- दिन 1: 25 लाख
- दिन 2: 25 लाख
- दिन 3: 20 लाख
- दिन 4: 21 लाख
- दिन 5: 6 लाख
- दिन 6: 5 लाख
फिल्म का बजट
भाई तेरा स्टार है की स्क्रीन की संख्या भी घटकर 300 के आसपास रह गई. इस रफ्तार से फिल्म का पूरा पहला हफ्ता 1.2 करोड़ रुपये से कम में खत्म होने की उम्मीद है. फिल्म का बजट 20 से 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. अगर मौजूदा प्रदर्शन जारी रहा तो थिएटर में कुल कलेक्शन 1.5 करोड़ रुपये से भी कम रह सकता है. यानी बजट का 10 फीसदी भी वसूल नहीं हो पाएगा. दूसरे सप्ताह में फिल्म के स्क्रीन मिलने की संभावना भी बहुत कम है. भाई तेरा स्टार है को विवेक बी अग्रवाल ने निर्देशित और प्रोड्यूस किया है. रघुव जुयाल के अलावा फिल्म में निकी वालिया, संजय कपूर, निहारिका एनएम, विवान भटेना, टीना देसाई और अन्य कलाकार हैं.
ये भी पढ़ें: एक जैसी लोकेशन, एक जैसी तस्वीरें... क्या डेट कर रहे हैं संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं