रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिसे फिल्ममेकर करण जौहर दोबारा होस्ट करते हुए नजर आएंगे. वहीं इस शो के ऐलान के साथ कंटेस्टेंट का भी चेहरा सामने आ गया है, जिसमें श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत का नाम शामिल है. लेकिन हाल ही में इसी शो के एक इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिसने इंटरनेट यूजर्स का खून खौला दिया. दरअसल, वीडियो में पैपराजी श्वेता तिवारी की फोटो लेने के लिए मल्लिका शेरावत को साइड करते हुए नजर आ रहे हैं.
इंटरनेट पर वायरल श्वेता तिवारी- मल्लिका शेरावत का वीडियो
श्वेता तिवारी और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल हो रहा है, जो द ट्रेटर्स सीजन 2 के प्रेस कॉन्फ्रेंस का है. शो में दोनों नजर आने वाली हैं, जिसके चलते वह पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आईं. लेकिन एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में पैपराजी श्वेता तिवारी का अकेले फोटो लेने के लिए कहते हैं. जबकि पास में मल्लिका शेरावत खड़ी होती हैं और उन्हें साइड होने के लिए कहते नजर आते हैं. इसके चलते दोनों एक्ट्रेसेस गुस्सा करते हुए भी नजर आती हैं.
Malika Sherawat gets insulted at the promotion of Traiter - Season 2!!
— Rohit (@Iam_Rohit_G) July 31, 2026
Famous Actress Malika Sherawat and Shweta Tiwari were standing on the stage during a promotion event.
Paps wanted to click pictures of Shweta Tiwari, they asked the guards to remove Mallika Sherawat from the… pic.twitter.com/pR1dk9qKkF
ये भी पढ़ें- खतरों के खिलाड़ी 15 में स्मृति ईरानी की 'बेटी' को गौरव खन्ना ने किया परेशान, कहा- मुझे बहुत बुली किया है
इंटरनेट यूजर्स का भड़का गुस्सा
Paps can be so disrespectful sometimes, like she's just standing there doing her job too. Hope someone called them out.
— Mia Walker (@miaw_lkrr) July 31, 2026
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला है. एक यूजर ने लिखा, पैप्स कभी-कभी बहुत बदतमीजी करते हैं. जबकि वह भी तो बस वहां अपना काम ही कर रही होती हैं. उम्मीद है किसी ने उन्हें टोका होगा. दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि किसी को फ्रेम से निकलने के लिए कहना बोलचाल से ज्यादा बड़ी बद्तमीजी है. तीसरे यूजर ने लिखा, क्या बेवकूफी है. मल्लिका पैपराजी की पहली प्रायोरिटी होनी चाहिए. वह सोलो फोटो दे चुकी होंगी.
द ट्रेटर्स 2 के कंटेस्टेंट
'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होने वाला है. शो में 21 जाने पहचाने चेहरे नजर आएंगे, जिसमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूखी, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, श्वेता तिवारी, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, पारुल गुलाटी, सौंडस मोफकीर, शाहनील गिल, हरमन सिंघा, इक्का, आदित्य कुलश्रेष्ठ, तान्या पुरी, करण सिंह, रिदा थराना, साहिल सलाठिया, अंश चोपड़ा, प्रिश नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- राम, रावण, सीता, मंथरा और शूर्पणखा के अलावा... 4 मिनट के ट्रेलर में इन किरदारों को आपने किया होगा मिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं