विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2019

The Kapil Sharma Show: कपिल की हरकत पर इस एक्टर को आया गुस्सा, बोले- बुद्धि नहीं है तुम्हारे पास...देखें Video

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस हफ्ते म्यूजिक वीडियो 'पछताओगे' की टीम ने शिरकत की थी. लेकिन कपिल शर्मा के को-स्टार को उन पर आया गुस्सा और कह डाली ये बात.

The Kapil Sharma Show: कपिल की हरकत पर इस एक्टर को आया गुस्सा, बोले- बुद्धि नहीं है तुम्हारे पास...देखें Video
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
  • कपिल शर्मा के शो में जमकर हुई मस्ती
  • कपिल और कीकू के बीच हुई मीठी नोकझोंक
  • कपिल शर्मा को कह डाली ये बात
नई दिल्ली:

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस हफ्ते म्यूजिक वीडियो 'पछताओगे' की टीम ने शिरकत की थी. विक्की कौशल और नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में जमकर धूम मचाई थी. 'द कपिल शर्मा शो' में इस हफ्ते लंबे समय बाद कीकू शारदा अपने विदेशी अवतार में भी नजर आए. कपिल शर्मा की टीम के सदस्य किसी भी अवतार में आएं लेकिन शो में धमाका होना तय होता है. ऐसा ही उस समय देखने को मिला जब कीकू शारदा अंग्रेज बनकर नोरा फतेही से बात करते हैं और बीच में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) टोकते हैं तो उन्हें गुस्सा आ जाता है. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आमिर खान का ट्वीट हुआ वायरल, कही ये बात

प्रेग्नेंट एमी जैक्सन ने मंगेतर संग पूल में यूं किया इंजॉय, Photo हुईं वायरल

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में कीकू शारदा नोरा फतेही और विक्की कौशल के साथ एक वीडियो में खूब मजाक करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में कीकू शारदा कुछ इस अंदाज में सलाह बोलते हैं कि सबकी हंसी छूट जाती है.

Kumkum Bhagya Written Update: प्रज्ञा, अभी को डिनर के लिए करेगी इनवाइट, इस तरह होगी मुलाकात

ईद 2020 पर रिलीज नहीं होगी सलमान खान और आलिया भट्ट की 'इंशाअल्लाह', भाईजान ने किया ये कमिटमेंट

नोरा फतेही तो उनकी खूब खिल्ली भी उड़ाती हैं. लेकिन इस बीच कपिल शर्मा भी कीकू शारदा का जमकर मजाक बनाते हैं. कपिल शर्मा वैसे भी अपने को-स्टार्स का खूब मजाक उड़ाते हैं. हालांकि कीकू शारदा को यह बात चुभ जाती है. वह इससे खफा होकर कह देते हैं कि कपिल शर्मा के पास बुद्धि ही नहीं है.

बेबी बॉटल से 'मैंगोशेक' पीते नजर आए सारा अली खान के 'सोनू', अब Video हुआ वायरल

अर्जुन कपूर ने आईना देखते हुए पोस्ट की फोटो तो मलाइका अरोड़ा ने बना डाला मजाक

कीकू शारदा कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से कहते हैं कि अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करो, नहीं तो पछताओगे. इस तरह कीकू शारदा कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती करते हैं. हालांकि इस तरह की मीठी नोकझोंक कपिल शर्मा के शो में अकसर चलती रहती है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma, Viral Video, Kapil Sharma Video, Nora Fatehi, Vicky Kaushal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height