विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2019

कपिल शर्मा शो की सक्सेस पार्टी में जमकर नाचे चंदू, Video देख कहेंगे वाह

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की सक्सेस पार्टी में चंदन प्रभाकर यानी चंदू ने खूब डांस किया, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

कपिल शर्मा शो की सक्सेस पार्टी में जमकर नाचे चंदू, Video देख कहेंगे वाह
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की सक्सेस पार्टी में जमकर नाचे चंदू
  • 'द कपिल शर्मा शो' की सफलता को लेकर हुई पार्टी
  • 'द कपिल शर्मा शो' की सक्सेस पार्टी में जमकर नाचे चंदू
  • चंदन प्रभाकर का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का धमाकेदार शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) हर हफ्ते खूब धमाल मचा रहा है. शो ने अपने कंटेंट और कलाकारों के दम पर लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. खास बात तो यह है कि यह शो टीआरपी की रेस में खूब आगे चल रहा है. हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की सफलता को लेकर इससे जुड़े सभी कलाकारों ने पार्टी आयोजित की थी, जिसमें भारती सिंह (Bharti Singh), सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti), चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) और अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) समेत काफी लोग नजर आए. 'द कपिल शर्मा शो' के इन कलाकारों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

जरीन खान ने कोट-पैंट में यूं कराया फोटोशूट, खूब वायरल हो रहा Video

एक वीडियो में  'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के सभी कलाकार जश्न की खुशी में केक काटते नजर आ रहे हैं. इसके बाद कलाकारों ने फ्लोर पर जमकर डांस भी किया. वीडियो में शो के चंदू यानी चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) पहले सुमोना चक्रवर्ती के साथ डांस करते हैं और इसके बाद वह और भारती सिंह साथ मिलकर नाचते हैं. चंदू के अलावा द कपिल शर्मा शो के बाकी कलाकारों ने भी अपने डांस से पार्टी का समा बांध दिया. \

खेतों में कुदाल और फावड़ा चलाती नजर आईं करीना कपूर, Video ने मचाया धमाल

इन सबसे इतर  'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस बार बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' का प्रमोशन करने आएंगी. लेकिन प्रियंका चोपड़ा अपने सवालों में ही कॉमेडी किंग को फंसाकर रख देती हैं. इसके अलावा शो में इस हफ्ते बंपर की भी एंट्री होगी, जिसने आते ही कपिल शर्मा पर अपना गुस्सा उतारना शुरू कर दिया. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, Chandan Prabhakar, Chandu, Kapil Sharma, Archana Puran Singh Bharti Singh, Sumona Chakravarti, Kapil Sharma Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com