Panchayat: कई बार ऐसा होता है कि किसी कलाकार को सालों तक काम करने के बाद भी वो पहचना नहीं मिल पाती है, जिसके लिए वो जी जान से मेहनत करता है. लेकिन कई बार करियर में कुछ ऐसा किरदार मिलता है, जो उसकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देता है. ऐसा ही कुछ हुआ पंचायत के एक्टर अशोक पाठक के साथ. वेब सीरीज 'पंचायत' में बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक त्रिपाठी, आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. अब उनकी घर-घर में लोग पहचानते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इस सक्सेस को लेकर बात की और बताया कि इस सीरीज ने उन्हें वो पहचान दिलाई, जिसका सपना हर एक्टर देखता है. उनके मुताबिक, अशोक के इस किरदार ने उन्हें सीधा लोगों के दिलों तक पहुंचा दिया और उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया.
बिनोद के किरदार ने दिलाई घर-घर में पहचान
अशोक पाठक ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'पंचायत' ने उन्हें एक ऐसी पहचान दी, जिसकी एक कलाकार को हमेशा चाहत रहती है. उन्होंने बताया, "पंचायत में मुझे एक पहचान दी. जो एक आर्टिस्ट चाहता है कि वो कोई काम करे वो लोगों तक पहुंचे, पूरे जनमानस तक पहुंचे. तो पंचायत के विनोद उस किरदार ने मुझे लोगों के दिलों तक पहुंचाया. उनका प्यार मिला, काम मैने पहने भी किया है. वो बहुत लोगों ने देखे नहीं देखे. जिन्होंने देखे उन्होंने सराहना की. पंचायत ने सब तक मुझे पहुंचा दिया. ये एक बहुत बदलाव हुआ पंचायत का और इस चरित्र का विनोद का, कि एक तरीके से कहा जाए तो पूरा एक जीवन ही बदल दिया."
ये भी पढ़ें: Panchayat Season 5 Trailer: पंचायत 5 का ट्रेलर रिलीज, बदल गई फुलेरा की दुनिया, प्रधानपति बने बनराकस का जलवा
VIDEO | Bhopal, Madhya Pradesh: Actor Ashok Pathak says his role in 'Panchayat' helped him find a place in people's hearts. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/6cVDmqxJui
— Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2026
ऐसी है पंचायत की कहानी, चार सीजन में मिले कई यादगार किरदार
वेब सीरीज 'पंचायत' की कहानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उत्तर प्रदेश के एक गांव फुलेरा में बतौर पंचायत सचिव के पद पर नौकरी करने पहुंचता है. शहद में पले-बढ़े अभिषेक शुरुआत में गांव के माहौल में खुद को ढाल नहीं पाता. लेकिन धीरे-धीरे वो गांव के प्रधान जी (रघुबीर यादव), मंजू देवी (नीना गुप्ता), प्रह्लाद (फैसल मलिक), विकास (चंदन रॉय) और बिनोद के साथ जिंदगी आगे बढ़ती है. इस धमाकेदार सीरीज को चंदन कुमार ने लिखा है और टीवीएफ ने इसे बनाया है. इस सुपरहिट वेब सीरीज का पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं