विज्ञापन

पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स शो भारत में नहीं हो पाएगा रिलीज! AICWA ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख की बैन करने की मांग

पाकिस्तानी शो 'जो बचे है संग समेट लो' अनाउंस होते ही चर्चा में रहा है. इस शो की स्टार कास्ट ने लोगों को इम्प्रेस किया लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि भारतीय दर्शकों को ये शो देखने का मौका नहीं मिल पाएगा.

पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स शो भारत में नहीं हो पाएगा रिलीज! AICWA ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख की बैन करने की मांग
पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स शो पर भारत में लगेगा बैन!
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर एक पाकिस्तानी शो अनाउंस हुआ. इधर चर्चा शुरू ही हुई थी कि हंगामा भी शुरू हो गया. हम बात कर रहे हैं 'जो बचे हैं संग समेट लो' इस शो को लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट थी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि भारत में फैन्स को ये शो देखने को नहीं मिलेगा. बात दरअसल ये है कि शो की अनाउंसमेंट के दो दिन बाद 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने भारत में इस सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है. यह मांग ऐसे में उठी है जब कि नेटफ्लिक्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि शो भारत में रिलीज होगा या नहीं. बड़े स्टार कास्ट वाले इस शो को नेटफ्लिक्स की 'मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका' टीम ने तैयार करवाया है.

पाकिस्तान के पहले नेटफ्लिक्स शो पर AICWA ने बैन की मांग की

मंगलवार (24 नवंबर) को 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर भारत में इस पाकिस्तानी सीरीज पर बैन लगाने की मांग की. उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि यह शो नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज न हो. फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन ने लिखा, "हमने कड़े दंड के प्रावधान वाले एक सख्त और स्थायी कानून की भी मांग की है. हम नेटफ्लिक्स इंडिया और सभी OTT प्लेटफॉर्म्स से अपील करते हैं कि वे भारत में कभी भी कोई पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाएं."  उन्होंने आगे कहा कि "पाकिस्तान एक आतंकवादी देश था, है और हमेशा रहेगा. भारतीय स्क्रीन पर इसकी सीरीज, फिल्मों, गानों, पॉडकास्ट और किसी भी दूसरे कंटेंट के लिए कोई जगह नहीं है."

प्रधानमंत्री मोदी को लिखे अपने पत्र में, AICWA ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) की मई 2025 की उस एडवाइजरी का जिक्र किया, जिसमें भारत के सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से पाकिस्तानी कंटेंट की स्ट्रीमिंग रोकने को कहा गया था. पत्र में कहा गया, "पुलवामा हमले के बाद, AICWA ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया था. पहलगाम हमले के बाद, भारत सरकार ने भी पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट पर पाबंदियां लगाई थीं. 8 मई 2025 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें भारत के सभी OTT प्लेटफॉर्म्स, स्ट्रीमिंग सेवाओं और मीडिएटर्स से पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट जिसमें वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और दूसरे स्ट्रीमिंग मीडिया शामिल हैं, की स्ट्रीमिंग रोकने को कहा गया था. इस सीरीज को रिलीज करना सीधे तौर पर उस एडवाइजरी की भावना और देश की भावनाओं के खिलाफ है." 

सख्त कार्रवाई की मांग

पत्र में प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी OTT और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इस एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि 'बचे हैं संग समेट लो' को 4 दिसंबर को तय रिलीज की तारीख पर भारत में रिलीज या स्ट्रीम न किया जाए. AICWA ने एक "सख्त और स्थायी कानून" बनाने की भी मांग की है, जिसमें सबसे कड़े दंड का प्रावधान हो, ताकि पाकिस्तानी कंटेंट, कलाकारों और प्रोडक्शंस को भारतीय टेलीविजन, OTT प्लेटफॉर्म या सिनेमाघरों में कभी न दिखाया जा सके.

क्या है पाकिस्तानी शो 'जो बचे हैं संग समेट लो'?

पाकिस्तान की यह सीरीज तीन पीढ़ियों और छह प्रेम कहानियों को एक साथ लाती है. इसमें रिश्तों और प्यार के मायने कहानी का केंद्र हैं. नेटफ्लिक्स की यह पहली पाकिस्तानी सीरीज फरहत इश्तियाक के बेस्टसेलिंग उर्दू उपन्यास पर बेस्ड है. यह उपन्यास सबसे पहले 2009 में 'ख्वातीन डाइजेस्ट' (Khawateen Digest) में एक सीरियल के रूप में छपा था, और बाद में 2013 में एक किताब के तौर पर छपा. इसमें फवाद खान, माहिरा खान, अहद रजा मीर, हमजा अली अब्बासी, अहमद अली अकबर, बिलाल अशरफ, माया अली, इकरा अजीज, हानिया आमिर, खुशाल खान, नादिया जमील, ओमैर राणा और समीना अहमद जैसे नामी कलाकार शामिल हैं. पाकिस्तान, इटली और यूनाइटेड किंगडम में फिल्माई गई इस सीरीज को मोमिना दुरैद फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, और मोमिना दुरैद ही इसकी शो-रनर और प्रोड्यूसर हैं.

यह भी पढ़ें: सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर से हो रही सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी? क्या है इन वायरल खबरों का सच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Pakistani Show, AICWA, Hindi News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com