विज्ञापन

Hanuman Ansh आज तेलुगू में होगी रिलीज, जानें 63 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63: हनुमान अंश आज 9 अक्टूबर को तेलुगू में रिलीज हो रही है. इस रिलीज से हमको साफ-साफ पता चलता है कि एक कम बजट की फिल्म ने हर एक प्रांत में अपनी छाप छोड़ दी है. जै

Hanuman Ansh आज तेलुगू में होगी रिलीज, जानें 63 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Hanuman Ansh Box Office collection: हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 63
नई दिल्ली:

आज हनुमान अंश के फैंस के लिए बहुत ही शुभ खबर सामने आई है. बता दें, फिल्म हनुमान अंश आज 9 अक्टूबर को तेलुगू में रिलीज हो रही है. इस रिलीज से हमको साफ-साफ पता चलता है कि एक कम बजट की फिल्म ने हर एक प्रांत में अपनी छाप छोड़ दी है. जैसा कि हम जानते हैं कि बाबा नीम करौली के भक्ति भारत के हर एक कोने में हैं और वो दिल से बाबा को अपना मानते हैं. इस बीच इस फिल्म का तेलुगू में रिलीज होना टीम के साथ-साथ फैंस के लिए भी खुशी जाहिर करने वाली बात है. फिल्म को रिलीज हुए 60 दिन पूरे हो गए हैं. अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अभी तक पूरे विश्व में 427.43 करोड रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म का यह शानदार कलेक्शन आगे भी जारी रहने वाला है.

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 63

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, 1,579 शोज से 75 लाख की कमाई 63वें दिन हनुमान अंश ने हासिल की, जिसके बाद भारत में नेट 327.98 करोड़ और वर्ल्डवाइड 387.38 करोड़ पहुंच गया है. ओवरसीज फिल्म ने 10 लाख की कमाई हासिल की है, जिसके बाद टोटल ओवरसीज ग्रॉस 40.05 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस 427.43 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है. हालांकि देखना होगा कि तेलुगू रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में उछाल आता है या नहीं. 

यह भी पढ़ें | मौलाना के बेटे से निकाह से लेकर तलाक के बाद हलाला की मजबूरी दिखाएंगी दिव्या, माइक्रो ड्रामा सीरीज का प्रोमो

कहानी कहने की कला 

भारत की युवा फिल्म निर्माता अनूप्रिया नागर और लोकप्रिय भक्ति गायक सुनील लोधी ने पहली बार काशी में आयोजित नमो बुक फेस्ट में एक साथ मंच साझा किया. सुनील लोधी अपने लोकप्रिय भक्ति गीत “मैंने तेरे ही भरोसे” के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं. वहीं अनूप्रिया नागर आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश' से जुड़ी अपनी फिल्म निर्माण यात्रा के लिए चर्चा में हैं. पहली बार एक मंच पर साथ आए इन दोनों युवा रचनाकारों की बातचीत में युवा सोच, आस्था, रचनात्मकता और कहानी कहने की कला प्रमुख विषय रहे. अनूप्रिया की फिल्म निर्माण की यात्रा और सुनील लोधी की भक्ति संगीत की साधना ने एक ऐसा संवाद प्रस्तुत किया, जिसमें आधुनिक पीढ़ी और भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के बीच एक खूबसूरत जुड़ाव देखने को मिला. अनूप्रिया नागर के लिए ‘हनुमान अंश', जो श्री नीम करौली बाबा से प्रेरित आध्यात्मिक फिल्म है, केवल सिनेमा का प्रोजेक्ट नहीं बल्कि आस्था, विश्वास और दृढ़ संकल्प से जुड़ी यात्रा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच 

दूसरी ओर, सुनील लोधी का भक्ति संगीत उसी भावभूमि को अपनी आवाज़ और संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त करता है. ऐसे में दोनों का पहली बार एक साथ मंच साझा करना सिनेमा और संगीत के माध्यम से आध्यात्मिकता को अभिव्यक्त करने वाली दो अलग-अलग यात्राओं का मिलन भी रहा. नमो बुक फेस्ट में इस विशेष मुलाकात के बाद अनूप्रिया नागर और सुनील लोधी ने साथ में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच मंदिर में हुआ यह दर्शन उनके दिन का एक भावपूर्ण और आध्यात्मिक समापन रहा. काशी जैसे शहर में, जहां भक्ति और संस्कृति जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, अनूप्रिया नागर और सुनील लोधी का यह साथ आना सिनेमा और संगीत, युवा ऊर्जा और सनातन आस्था के एक सुंदर संगम के रूप में देखा गया.

यह भी पढ़ें- 24 साल पुराना गाना जिसमें है कृष्ण लीला, माधुरी दीक्षित का बेजोड़ क्लासिकल डांस, कविता कृष्णमूर्ति-बिरजू महाराज की आवाज में अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywod News, Entertainment, Hanuman Ansh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com