विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2023

13 साल में इतनी बदल गई हैं 'तेरे लिए' की 'तानी', लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस बोले- क्या यही है 'अनुराग का प्यार'

टीवी शो 'भाग्यलक्ष्मी' फेम अनुप्रिया कपूर ने अपनी मां के जन्मदिन पर स्पेशल सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी मां को बधाई दी है. आपको बता दें कि पिछले ही साल अनुप्रिया कपूर ने सात साल की डेटिंग के बाद अपने को एक्टर वरुण शर्मा के साथ शादी कर ली थी.

13 साल में इतनी बदल गई हैं 'तेरे लिए' की 'तानी', लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस बोले- क्या यही है 'अनुराग का प्यार'
तेरे लिए की तानी यानी अनुप्रिया का बदल गया है पूरा लुक
नई दिल्ली:

टीवी सितारे भले ही फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए बेताब रहते हैं. लेकिन जो पहचान उन्हें टीवी सीरियल्स से मिलती है. वह सालों साल रह जाती है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं अनुप्रिया कपूर, जिन्होंने कई सीरियल में काम किया. लेकिन स्टार प्लस के सीरियल तेरे लिए में तानी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. वहीं सोशल मीडिया पर आज भी फैंस अनुराग और तानी की लव स्टोरी की चर्चा करते हुए नजर आते हैं. साल 2010 में शुरु हुआ तेरे लिए भले ही एक साल बाद ही बंद हो गया लेकिन सीरियल का साउंड ट्रैक फैंस के बीच घर कर गया है. हालांकि तेरे लिए के अलावा एक्ट्रेस अनुप्रिया कपूर को सीरियल भाग्यलक्ष्मी से भी पहचान मिली. 

आपको बता दें कि पिछले ही साल अनुप्रिया कपूर ने सात साल की डेटिंग के बाद अपने को एक्टर वरुण शर्मा के साथ शादी कर ली थी. अनुप्रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर अपनी मां के साथ एक बेहद प्यारी फोटो पोस्ट कर लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे मम्मी'. अनुप्रिया की ये पोस्ट बेहद सराही जा रही है और उनके साथ साथ उनके कई सारे फैंस भी उनकी मां को बर्थडे विश कर रहे हैं. 

इन सीरियल्स से मिली पहचान  

इस फोटो में अनुप्रिया अपनी मां के साथ खड़ी हैं और वो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी मां ने सलवार सूट पहना है औऱ उनके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि वो अपनी बेटी के साथ कितनी खुश हैं. 'तेरे लिए' की तानी और  'भाग्यलक्ष्मी' सीरियल से टीवी की इंडस्ट्री में फेमस अनुप्रिया कपूर एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती हैं. उन्हें एमटीवी की वॉरियर विभा के नाम से भी जाना जाता  है क्योंकि ये रोल काफी पसंद किया गया था. 

अनुष्का-विराट, सोनम, अनन्या समेत अन्य Dior's Pre-Fall Fashion Show में पूरे स्टाइल में पहुंचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupriya Kapoor, Bhagyalaxmi, अनुप्रिया कपूर, Tere Liye, Tere Liye Serial, Tere Liye Serial Cast, Taani, Taani Anurag, Bhagya Laxmi, Bhagyalakshmi Serial, Anupriya Kapoor Serial, Tv Serial, Old Tv Serial, Tv Actress, Tv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com